PRATAPGARH NEWS: अजगरा महान संवाद को लेकर शनिवार को नगर पंचायत सभागार में विभिन्न वार्डो के प्रतिभागियों के बीच हुई परिचर्चा में घंटो मंथन हुआ दिखा। संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ईओ इन्द्र प्रताप ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में संस्कृत विद्वान डॉ0 शक्तिधरनाथ पाण्डेय, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री व भगवताचार्य विनय शुक्ल ने नैतिक मूल्यों की संरक्षा में भगवान श्रीकृष्ण के बतलाये गये मार्गो को श्रेष्ठ कहा। प्रतिभागी अंजनी अमोघ, जेपी पाण्डेय, अनूप प्रतापगढ़ी, बृजेश द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मुकेश तिवारी, सईद, बेलाल रहमानी, प्रांजल शुक्ला, पूर्वा शुक्ला, आकांक्षा यादव, निधि तिवारी, प्रियांशी पाण्डेय, उमंग तिवारी, आदि ने निर्णायक मण्डल द्वारा अजगरा महान से जुड़े प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल की डॉ0 पूनम ओझा, डॉ0 शालिनी बाला सिंह, राजीव सिंह, वंदना मिश्रा व कंचन सिंह ने संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण को सराहा। कार्यक्रम का संयोजन अरविंद मिश्र व विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अनिकेत दुबे, रोहित मिश्र, अरविंद तिवारी, अनिल त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल आदि रहे।







