Home उत्तर प्रदेश अस्पताल चौकी इंचार्ज विनय दूबे ने क्षेत्र में किया पैदल गश्त

अस्पताल चौकी इंचार्ज विनय दूबे ने क्षेत्र में किया पैदल गश्त

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौकी प्रभारी विनय कुमार दूबे ने गुरुवार को अपने हमराहियों के साथ चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल क्षेत्र के तरकापुर, कुरैश नगर, मछली गली, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती और सोनकर बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में पुलिस टीम ने पैदल गश्त की। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया। उन्होंने अराजक तत्वों, चोर-उचक्कों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा देखने को मिला। पैदल गश्त के दौरान कांस्टेबल कमलेश पासवान, कांस्टेबल शिव करण और कांस्टेबल गोविंद चौधरी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।