KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास निवासी एक महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात उसका देवर दो लोगों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास निवासी सन्नो पत्नी नजीर अहमद ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब उसका देवर व दो अन्य लोग घर के अंदर घुस कर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस देवर गुलाम वारिस उर्फ छेद्दन व यासमीन अरविन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



