Home उत्तर प्रदेश पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध...

पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में चाय पीने गए पीड़ित के साथ कुछ लोग गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी मो वसीम पुत्र अब्दुल खालिक ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह चार दिन पहले लगभग साढ़े नौ बजे के करीब देवीगंज़ कस्बा चाय पीने गया था, इस दौरान चार लोग आए और दीपक की चाय की दुकान में गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने कमालपुर निवासी रफीक के पुत्र जुनैद , खुर्शीद , शरीफ व जमशेद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।