KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के निंदुरा गांव के समीप सब्जी मंडी के पास खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोरों ने पार कर दिया, पीड़ित के खोजबीन के बाद भी ई रिक्शा का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा पल्टीपुर गांव निवासी मुकेश पुत्र राम विरजन ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने ई रिक्शा से सब्जी लेने सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा गांव के समीप हाईवे किनारे स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने आया था इस दौरान अपना ई रिक्शा मंडी के बाहर खड़ा कर सब्जी लेने लगा , वापस लौटा तो अपनी जगह खड़ा ई रिक्शा गायब था , काफी खोजबीन के बाद भी ई रिक्शा का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







