Home Blog कांवड़ियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने अपने हाथों...

कांवड़ियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने अपने हाथों से परोसा 21 व्यंजनों का प्रसाद

JHANSI NEWS: बरुआसागर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और आतिथ्य की अनूठी मिसाल देखने को मिली। युवा भाजपा नेता विक्की अमर सिंह कुशवाहा द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे में कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से 21 प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद परोसकर सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी शिवधाम यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना की। विधायक ने कांवड़ियों की सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य, समर्पण और आस्था का कार्य है। उन्होंने युवा भाजपा नेता विक्की अमर सिंह कुशवाहा द्वारा करीब एक माह से लगातार कांवड़ियों के लिए भंडारे का संचालन किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक सेवा और धार्मिक श्रद्धा का प्रेरणादायी उदाहरण है। जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सेवा भावना को दर्शाते हैं। युवा भाजपा नेता विक्की अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ लंबे समय से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन और प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके। भंडारे में 21 प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। आयोजन में सेवा, श्रद्धा, समरसता और सामाजिक सहभागिता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र राजपूत, पार्षद विजय दुबे, प्यारेलाल केवट, दिनेश सेन, महेंद्र कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, ललित कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, राजकुमार यादव, संदीप बिरथरे, कमलेश साहू, प्रधान बल्ली कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, शैलेन्द्र ठाकुर, आकाश पाल, शिवम कुशवाहा, युवा नेता हर्षित राय, देवेंद्र रैकवार, सुनील राय, अमरदीप कुशवाहा, राहुल राय, दीपक राय, अनुज साहू, चरण सिंह यादव, नरोत्तम कुशवाहा, जग्गू, सत्येंद्र दाऊ, संदीप कुशवाह, कुलदीप यादव, बालचंद कुशवाहा, बलराम, जयप्रकाश कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, आजाद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, उदय कुशवाहा, राजीव सेन, हरीश दर्द आदि मौजूद रहे।