Home उत्तर प्रदेश फांसी के फन्दे से लटकता मिला विवाहिता का शव, कोहराम

फांसी के फन्दे से लटकता मिला विवाहिता का शव, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: विवाहिता का फांसी के फंदे से शव लटकता देख परिजनों में चीखपुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना को लेकर परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। लालगंज कोतवाली के सराय लालमती गांव की इक्कीस वर्षीया निशा पुत्री गोपी वर्मा का विवाह बीते उन्तीस जुलाई को बाबा घुइसरनाथ धाम मंदिर में रीति रिवाज के बीच रामू वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद वह अपनी ससुराल सांगीपुर थाना के कमयनपुर में रह रही थी। विवाहिता निशा नागपंचमी व रक्षाबन्धन पर्व को लेकर अपने मायके आयी थी। विवाहिता की मौत को लेकर परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतका चार भाई व दो बहनों में छोटी थी। विवाहिता की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।