PRATAPGARH NEWS: पखवारे भर पहले मवेशी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए सांगीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को देशी बम के साथ हिरासत में लिया है। थाने के दरोगा ज्ञानेन्द्र कुमार तथा स्पेशल टीम के दरोगा विजेन्द्र सिंह संयुक्त गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के शाहबरी के पास पुलिस ने संदिग्ध लोगों को रोका। आरोपी भागने लगे तब पुलिस ने पीछा कर इनमें से तीन को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी कन्धई थाना के रामपुर कुर्मियान निवासी शफीक पुत्र नजर मोहम्मद तथा इसी गांव के मो0 आजाद पुत्र शफीक व हफीज पुत्र सहाबुददीन की तलाशी लेने पर इनके पास से पांच देशी बम व मवेशी बिक्री के पन्द्रह सौ अस्सी रूपये तथा एक वाहन बरामद हुआ। पकडे गए आरोपियो के खिलाफ आयुध अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमें कन्धई, लीलापुर, अन्तू, बाघराय, सांगीपुर में भी दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियो को गुरूवार को दोपहर बाद जेल भेज दिया। हालांकि वाहन चालक समेत कुछ आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही हिरासत में लिया जाएगा।





