Home उत्तर प्रदेश रामपुर भेड़ियानी में कबड्डी और अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को...

रामपुर भेड़ियानी में कबड्डी और अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार

PRATAPGARH NEWS: ग्राम सभा रामपुर भेड़ियानी में नवयुवकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबड्डी एवं अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में “हर हर महादेव” और “शाबाश” के नारों से माहौल गूंजता रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन और टीम भावना जागृत होती है। खेल के माध्यम से बच्चे नशे और गलत संगति से दूर रहते हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, सुरजीत कुमार, राकेश पाल, अर्जुन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता, सुभाष विश्वकर्मा, सोनू वर्मासमेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अभिभावकों और ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।