Home उत्तर प्रदेश एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर संग्रामगढ़ ब्लॉक को। सम्मान ।।।

एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर संग्रामगढ़ ब्लॉक को। सम्मान ।।।

सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को किया सम्मानित
SANGRAMGARH NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़- के अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में करने वाले कार्य के अनेक कर्मचारी को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। एएनएम, एचओएस एवं एचपीवी टीकाकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एआरओ स्मिता पांडेय को भी एचपीवी टीकाकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में यू.पी. हेल्थ डैशबोर्ड में रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक को प्रथम स्थान पर स्थापित करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिलीप कुमार डीईओ को भी सीएमओ एएन प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉक्टर मनोज कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को भी मिला सम्मान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण अभियान में किए जा रहे निरंतर बेहतर कार्य का परिणाम है। सम्मान मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर डॉक्टर अजय गुप्ता डॉक्टर हेमंत सिंह डॉक्टर रोहित अनिल कुमार जायसवाल धीरेंद्र कुमार शिप्रा अग्रहरि विभा। स्टाफ नर्स व सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे