Home उत्तर प्रदेश सुंदर काण्ड सेवा समिति ने यजमान नरेंद्र मिश्र ‘राजू पयासी’ को किया...

सुंदर काण्ड सेवा समिति ने यजमान नरेंद्र मिश्र ‘राजू पयासी’ को किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: बाबा घुइसरनाथ धाम में 7वर्षों से संचालित सुंदर काण्ड सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंगलवार को यजमान श्री नरेंद्र मिश्र ‘राजू पयासी’ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने यजमान नरेंद्र मिश्र को अंगवस्त्र और बाबा घुइसरनाथ की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने “जय सिया राम” के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन किया और प्रसाद वितरण किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में आस्था और संस्कार बढ़ते हैं। यजमान के सहयोग से ही हर सप्ताह सुंदर काण्ड का पाठ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समिति के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा घुइसरनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।