Home उत्तर प्रदेश रायगढ़ ग्राम सभा में लंबी कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

रायगढ़ ग्राम सभा में लंबी कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

विजेताओं को साइकिल, पंखा और प्रेस देकर किया गया गया

PRATAPGARH NEWS: ग्राम सभा रायगढ़ में खेल और युवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता ग्राम प्रधान सरिता यादव जी नेतृत्व में आयोजन की गई, जिसमें क्षेत्र के तमाम युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कांटे की टक्कर में राजू रहे प्रथम स्थान परप्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मानधाता के रहने वाले राजू ने २१ फीट ४ इंच की ऐतिहासिक छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकित शर्मा ने २० फीट ३ इंच की कूद के साथ दूसरा स्थान और घोसियाना के अफजल ने २० फीट २ इंच की दूरी तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को मिले शानदार पुरस्कारमुख्य अतिथियों और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले होनहारों को पुरस्कार के रूप में क्रमशः चमचमाती साइकिल, सीलिंग पंखा और प्रेस।