KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के उदीहीन बुजुर्ग गांव की एक महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान सहित चार लोग उसके घर गिराकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के उदीहीन बुजुर्ग गांव निवासी रीता देवी पत्नी राजेश कुमार ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव की रहने वाली है और उदीहीन बुजुर्ग में अपने मायके में रहती है, रीता देवी का पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। रीता का आरोप है कि घर के सामने खाली पड़ी जमीन में वह जानवरों के बांधने के लिए छप्पर डाल रखा था, जिसपर ग्राम प्रधान ने विपक्षी से तीन लाख लेकर दिलाने की बात कही और 28 जून को सभी लोग मिलकर उसके घर को गिरा दिया। पीड़िता के मुताबिक जब वह अपनी गृहस्थी को समेत रही थी तभी ग्राम प्रधान सहित चार लोग आए और उसको गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पईसा पुलिस ने ग्राम प्रधान दशरथ सहित सुबराती व उसकी पत्नी एवं बेटे चांद बाबू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







