Home उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता का गूंजा जयघोष

युवा कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता का गूंजा जयघोष

PRATAPGARH NEWS: रामपुरखास के युवा कांग्रेसियों द्वारा शुक्रवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे युवा कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव शुक्ल के नेतृत्व में नेशनल हाइवे लखनऊ-वाराणसी के रायबरेली प्रतापगढ़ रोड से इन्दिरा गांधी चौक पहुंचे। यहां भारत माता के जयघोष व वन्देमातरम के साथ कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का जत्था कालाकांकर हाइवे होते हुए कैम्प कार्यालय पहुंचा। इस मौके पर सिंटू मिश्र, अतुल शुक्ला, सिद्धार्थ, हिमांशु सिंह, अनूप मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, अंकुश यादव, दिवाकर, अक्षत तिवारी, शिवम पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, अनिकेत, आदर्श, विकास ओझा, अंकुर तिवारी, मुरलीधर तिवारी, श्रीकांत मिश्र, पप्पू तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि रहे।