Home उत्तर प्रदेश हर घर तिरंगा और नशा मुक्ति रैली से गूंजा राजर्षि टंडन मुक्त...

हर घर तिरंगा और नशा मुक्ति रैली से गूंजा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में आयोजित रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी मिलन चैक होते हुए गंगा परिसर पहुंचे। इस दौरान देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य सत्यकाम ने की। कुलसचिव कर्नल विनय कुमार सहित विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक, शिक्षक, शोधार्थी और कर्मचारी रैली में शामिल हुए।रैली के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने बैनर और तख्तियां लेकर “जन-जन का है यही पुकार, नशा मुक्त हो हर परिवार” और “जन-जन का है यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश” जैसे नारे लगाए।कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विश्वविद्यालय शासन के अभियान को जन-जागरूकता के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।आयोजन सचिव डॉ. योगेश कुमार यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना मजबूत होती है। कुलपति आचार्य सत्यकाम ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जीवन में उतारने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।रैली में विश्वविद्यालय परिवार ने सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।