Home उत्तर प्रदेश गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप,...

गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप, उलाहना देने गई पीड़िता के साथ मारपीट के आरोप में तीन के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया खोजबीन के बाद किशोरी के परिजन युवक के घर उलाहना देने गए तो युवक के घरवाले पीड़िता व उसके पति के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गांव का एक युवक दो दिन पहले घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया, खोजबीन के बाद पीड़िता अपने पति के साथ युवक के घर उलाहना देने गई तो विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सौरई बुजुर्ग गांव निवासी कुलदीप , बांके व संदीप के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।