KAUSHAMBI NEWS: आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा महाभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर से भव्य स्कूटी रैली एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगे से सजी स्कूटियों और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से मंझनपुर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने की अपील की। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर विजय तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश तिरंगे की शान में निकली मंझनपुर की भव्य यात्रा, पुलिसअधीक्षक समेत जनप्रतिनिधियों...







