Home उत्तर प्रदेश धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठे, केस दर्ज

धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठे, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: धोखाधड़ी कर लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से लाखों रूपये ऐंठ लिये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अनेहरा निवासी राकेशचंद्र मौर्य पुत्र रामपियारे ने दस अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रामपुर खास चौराहे पर रेडीमेड गारमेण्ट की दुकान संचालित करता है। पीड़ित का आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर सराय जानमती निवासी अनिल कुमार पाल पुत्र जगन्नाथ पाल ने उससे दो लाख दस हजार रूपये लिये। लेकिन उसने न तो लोन दिलाया और न ही पैसे वापस कर रहा है। पीड़ित के फोन व मैसेज करने पर आरोपी शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने की बात कह रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।