Home उत्तर प्रदेश पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में दो के विरुद्ध...

पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि वह अपने पोती को बुलाने पड़ोस में गया तो विपक्षी उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव निवासी कंधई लाल पुत्र स्व छोटेलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब उसकी नातिन श्रष्टि खेलते समय पड़ोसी के घर चली गई, कंधई लाल का आरोप है कि जब वह नातिन को बुलाने गया तो पड़ोसी उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने धर्या देवी व दीपांशु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।