Home उत्तर प्रदेश उप जिलाधिकारी ने ग्राम अगियौना में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके...

उप जिलाधिकारी ने ग्राम अगियौना में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

FATEHPUR NEWS: राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम अगियौना में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता फूलन देवी ने ग्राम की आराजी संख्या-850 भूमिधरी भूमि के बटवारा की शिकायत की थी, राजस्व टीम द्वारा प्रकरण को निस्तारित करने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनो पक्षों में सहमति नहीं बन पाने के कारण शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया कि सक्षम न्यायालय में धारा-116 का वादयोजित कर अनुतोष प्राप्त करें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान की शिकायत पर ग्राम के आराजी संख्या-596 चकमार्ग की पैमाइश का चिन्हांकन किया।