घंटाघर मैदान से पैदल मार्च विभिन्न मार्गो से होता हुआ पहुंचेगी कचहरी
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) देश में व्याप्त व्यापक पैमाने पर जातिगत हिंसा, विरोध और नौकरियो में आरक्षण, विद्यालयों में आरक्षण, शिक्षण संस्थानों में आरक्षण, निश्चित रूप से देश के युवाओं और युवा होनहारों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है । जातिगत आरक्षण के चलते जहां एक छात्र बिना मेहनत किए किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर उसका हिस्सा बन रहा है, जबकि दूसरी ओर क्षेत्र, गांव, देश का होनहार छात्र अच्छे नंबर लाकर भी अपने आप को योग्य साबित नहीं कर पा रहा है। जिससे उनमें कुंठा उत्पन्न हो रही है ,और आपसी जातीय संघर्ष को बल मिल रहा है। इन सब परिस्थितियों को दूर करने के लिए तथा देश में समान नागरिकता की तरह सामान सेवा में अवसर, समान शिक्षा में अवसर, सामान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अवसर को बल देने वाली गैर आरक्षण नीति को पोषण देने के लिए मिर्जापुर जनपद के समस्त जाति धर्म के लोगों का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आवाहन करती है। आईये और देश के सभी नागरिकों को एक रूप में एकरूपता प्रदान करते हुए केवल भारत देशवासी के नाम से उनकी पहचान बनाने के लिए इस जातिगत आरक्षण को खत्म करें । जातिगत आरक्षण के चलते देश में हो रहे हिंसा को खत्म करें । भेदभाव को खत्म करें । और इसके लिए सभी मिर्जापुर वासियो, प्रदेशवासियों और देशवासियों का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आह्वाहन करता है । दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार को घंटाघर के मैदान से एक सर्वजातीय, सर्वधर्म सभा एवं जुलूस का आयोजन किया जाएगा जो घंटाघर मैदान से चलकर विभिन्न प्रमुख मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पहुंचेगा, और आरक्षण के विरोध में अपना प्रस्ताव रखेगा । और सर्वधर्म समभाव और सर्वजातीय समभाव की भावना को रखते हुए आरक्षण को समाप्त करने के लिए अपना पुरजोर विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपेगा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार इस गैर जातीय आरक्षण विरोधी जुलूस की अगुवाई करेंगे।







