सिधुवाँ बाजार एवं कठकुइयाँ मोड़ की जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
KUSHINAGAR NEWS: सिधुवाँ बाजार एवं कठकुइयाँ मोड़ की अत्यंत जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पडरौना विधानसभा 330 के पूर्व प्रत्याशी मुहम्मद जहीरुद्दीन ने किया। उन्होंने कहा कि सिधुवाँ बाजार एवं कठकुइयाँ मोड़ की सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे प्रतिदिन राहगीरों, विद्यार्थियों, मरीजों तथा व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, अब्दुर रहीम, आर्यन बाबू, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, राजू भारतीय विनोद भारती मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा, वसीउल्लाह, परवेज आलम, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, मोहन कुमार भारती, हसनैन अली, तबारक हुसैन, मुर्तुजा अली, हिरंजा सिद्दीकी, अफ्तर अली, सतनारायण गुप्ता, साकिर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो पार्टी जनहित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं शासन की होगी।







