Home उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग उ0 प्र0 के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

दुग्धशाला विकास विभाग उ0 प्र0 के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी ने 28 लाभार्थियों को दिए चयन एवं अनुमति पत्र
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी सम्रद्धि योजना, नंदिनी कृषक सम्रद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी

SAHARANPUR NEWS: दुग्धशाला विकास विभाग उ0 प्र0 के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य विकास अधिकारी  सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के तत्वाधान में “जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा चर्चा, परिचर्चा एवं संवाद किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओ व गतिविधियों की जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना वित्तीय वर्ष 26-27 में चयनित 14 महिला एवं 14 पुरूष कुल 28 लाभार्थियों को चयन पत्र एवं अनुमति पत्र भी वितरित किये गए। सुमित राजेश महाजन ने बताया कि हर गांव में दूध सहकारी समितियां बनाकर कसानों को गांव में ही दूध का उचित मूल्य दिलाकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना योजना का उद्देश्य है। इसके तहत स्वदेशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देना और उनकी नस्ल सुधार कर पशुधन विकास करना है। योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवधन योजना के तहत 2 स्वदेशी गाय खरीदने पर 40 प्रतिशत सिब्सडी या अधिकतम 80,000 रूपये, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 25 गाय की इकाई जिसमें साहीवाल, गिर, थारपारकर अथवा गंगातीरी (अधिकतम 05) के परियोजना लागत ₹62.50/61.00 (इकाई में 05 गंगातीरी गाय) का 50 प्रतशत अधकतम ₹31.25/30.50 लाख का अनुदान अनुमन्य है। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 गायों की इकाई स्थापित करने पर लगभग ₹11.80 लाख का अनुदान (50 प्रतिशत तक) एवं मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत उच्च दूध उत्पादन पर ₹10,000 या ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि देने का प्राविधान है। उप दुग्धशाला विकास अधिकारी एवं जिला समन्वयक नन्द बाबा दुग्ध मिशन  रामशरण द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी सम्रद्धि योजना, नंदिनी कृषक सम्रद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं उत्तर प्रदेश दुग्ध नीति 2022 तथा दुग्ध सहकारिता के विषय में गहन चर्चा की गयी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 एम0पी0 सिंह गौर द्वारा पशुपालन विभाग की लाभार्थी परख योजनायों, टीकाकरण, पशु प्रबन्धन तथा लम्पी स्किन रोग के विषय में पशुपालकों को जानकारी दी गयी। सलाहकार मधुसुदन डेयरी डॉ0 अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा डेयरी व्यवसाय में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की  भूमिका चुनोतियों एवं समाधान विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ0 मनोज कुमार सिंह द्वारा पशु पोषण, प्रबन्धन, हरा चारा उत्पादन, प्रसंस्करण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंक की योजनाओं के साथ ही डी डी एम नाबार्ड द्वारा डेयरी एवं पशुपालन से सम्बंधित योजनाओं पर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थी  आदित्य कुमार त्यागी द्वारा स्वदेशी गौ वंशो से बनाये जा रहे उत्पादों जैसे  गौ मूत्र, गोबर से तैयार किये जा रहे उत्पादों के साथ ही एन्टी रेडीएशन चिप आदि की जानकारी देकर अपनी सफलता की कहानी बताई गयी। कार्यक्रम में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक दुग्धशाला विकास विभाग  अर्जुन सिंह, प्रबंधक एम आई एस नन्द बाबा दुग्ध मिशन  अनिल कुमार यादव सहित नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्धशाला विकास विभाग व दुग्ध संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे।