बच्चों ने हाथों से बनाई “लाइन सफारी”, देखने आ रहे हैं आसपास के लोग
ETAWA NEWS: बढपुरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लुहंना में बच्चों की कलाकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बच्चों ने विद्यालय परिसर में लाइन सफारी का छायाचित्रण तैयार किया है।
बच्चों ने खुद से बनाया सफारी का नजारा
प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र राजपूत ने बताया कि बच्चों ने इटावा की लायन सफारी घूमकर प्रेरणा ली और फिर अपने हाथों से बाग-बगीचे और लायन सफारी का पूरा दृश्य बोर्ड पर उकेरा।
विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए गए बोर्ड लगाए गए हैं जो अब देखने का मुख्य केंद्र बन गए हैं। आसपास के गांवों से लोग इसे देखने आ रहे हैं।
अनुशासन और संस्कार भी साथ
विद्यालय की पहचान सिर्फ कला ही नहीं है। यहां रोजाना नियमित रूप से मां सरस्वती की वंदना और भोजन मंत्र होता है।
समस्त स्टाफ और बच्चे विद्यालय परिवार की तरह एक साथ रहते हैं।
ग्रामीण और अभिभावक बच्चों की इस प्रतिभा और रमेश चंद्र राजपूत व पूरे स्टाफ की मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक जी का कहना है कि “बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच मिले तो वो किसी से कम नहीं हैं।”







