Home इटावा बढ़पुरा क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान  आम जनता का जीवन अस्त...

बढ़पुरा क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान  आम जनता का जीवन अस्त व्यस्त

ETAWA NEWS: विकासखंड बढ़पुरा क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दिन में घंटों बिजली न आने और रात में भी बिजली की समस्या से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में 4-6 घंटे की कटौती आम बात हो गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू काम और पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। किसानों को भी सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। धान की रोपाई का समय है और ट्यूबवेल न चलने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि “शिकायत करने पर केवल आश्वासन दिया जाता है बाद के फिर वही रवैया हो जाता है. महिलाओं ने कहा कि इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं और हैंडपंप से पानी भरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि बढ़पुरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमित की जाए और कटौती का शेड्यूल जारी किया जाए। अन्यथा मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।