Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हरसिंहपुर में गड्ढे में डूबकर बच्चों के...

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हरसिंहपुर में गड्ढे में डूबकर बच्चों के निधन पर जताया दुःख

आधी रात में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जनपद के हरसिंहपुर गांव में हुए हृदय विदारक हादसे में गड्ढे में डूबकर दो बच्चों के निधन की सूचना पर केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया । घटना की जानकारी मिलते ही  मंत्री के निर्देश पर अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आधी रात में ही हरसिंहपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मंत्री  एवं पूरा अपना दल (एस) पार्टी की संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है। अपना दल (एस) ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांवों में खुले गड्ढों को तत्काल बंद कराया जाए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।