Home उत्तर प्रदेश कर्तव्य पथ सिद्धी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने पार्षद नीरज गुप्ता

कर्तव्य पथ सिद्धी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने पार्षद नीरज गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: कर्तव्य पथ सिद्धी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति 13 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित शिव महापुराण आचार्य सत्तानंद जी महाराज के श्रीमुख से सम्पन्न होगी। उपरोक्त ट्रस्ट के प्रभारी राजेन्द्र केशरवानी ( पप्पू निमिथरिया ) एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुमार नारायण , अध्यक्ष नीरज गुप्ता , उपाध्यक्ष रामबाबू केशरवानी , विनोद सोनकर , सत्या जायसवाल , मंत्री शैलेंद्र केशरवानी ,दिलीप कुमार केशरी , मुख्य व्यवस्थापक सतीश केशरवानी एवं रंजीत केशरवानी , कोषाध्यक्ष सुमित केशरवानी , महामंत्री निखिल केशरवानी , मीडिया प्रभारी भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव का मनोनयन हुआ। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि कथा स्थल मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज मथुरा से आए पूज्य संत सत्तानंद जी महाराज सावन के पावन अवसर पर शिव महापुराण का गुणगान करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी।  कथा शुभारंभ के पूर्व 13 अगस्त को सायंकाल 5 बजे कलश शोभायात्रा कथा स्थल से निकाली जाएगी। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक होगा।