Home उत्तर प्रदेश बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार थाना करैली पुलिस ने दो पहिया बिना हेलमेट एवं चार पहिया बिना सीट बेल्ट लगाए चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। करैली थाना अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अटाला इस्लामिया कॉलेज के पास करैली क्षेत्र अंतर्गत चौराहे पर जघन्य चेकिंग अभियान चलाया गया। वह पूरी टीम के साथ करैली से गश्त करते हुए अटाला चौराहे इस्लामिया कॉलेज पहुंचें। जहां वह चौराहे पर उन्होंने आते- जाते दो पहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग की,बिना कागज़ बिना हेलमेट लगाए हुए वाहन चालकों पर व्हीकल्स एक्ट के तहत कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर स्पीड/ रैश ड्राइविंग,ओवर लोडिंग,माल वाहनों में सवारी बैठाने,क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में 03 सवारी बैठाने वालों के पर कड़ी नजर रखी। उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करते हुए लोगों को शख्त हिदायत दी नियमों का उल्लंघन करने वालों को बक्सा नही जाएगा और कई गाड़ियों का  चलान भी किया।