Home उत्तर प्रदेश टेक इजी स्टोर का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक तकनीक, आकर्षक...

टेक इजी स्टोर का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक तकनीक, आकर्षक ऑफर्स और आसान ईएमआई सुविधा

JHANSI NEWS: नगर के सिविल लाइन स्थित बेला हाउस रोड, कचहरी के पास टेक इजी  टेक स्टोर का शुभारंभ सोमवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, शुभचिंतकों एवं ग्राहकों की उपस्थिति रही। स्टोर के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों के लिए कई विशेष लॉन्च ऑफर्स की शुरुआत की गई, जिन्हें लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टोर के संचालक लकी ठाकुर ने बताया कि टेक इजी का उद्देश्य झांसी के लोगों को आधुनिक तकनीक से जुड़े सभी प्रमुख ब्रांडों के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं एक्सेसरीज एक ही स्थान पर उचित एवं प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, भरोसेमंद सेवा और संतोषजनक खरीदारी का अनुभव देना उनकी प्राथमिकता होगी। मैनेजर विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टोर लॉन्च ऑफर के तहत प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को पक्का उपहार दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा उत्पादों पर वारंटी पॉलिसी,  ईएमआई सुविधा, शून्य डाउन पेमेंट (चयनित योजनाओं पर) तथा प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों पर किफायती कीमतों का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टोर पर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित स्टाफ एवं बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस की व्यवस्था भी की गई है। शुभारंभ के दौरान आए ग्राहकों ने स्टोर में उपलब्ध उत्पादों की विविधता एवं आकर्षक ऑफर्स की सराहना की। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर लॉन्च ऑफर्स का लाभ उठाया। संचालक लकी ठाकुर ने सभी ग्राहकों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर विशेष ऑफर्स एवं ग्राहक हितैषी योजनाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। यहाँ ग्राहक मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स एवं अन्य टेक्नोलॉजी उत्पादों की खरीदारी के साथ आकर्षक लॉन्च ऑफर्स का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।