BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) विभिन्न समाजसेवी, शैक्षणिक व खेलकूद आदि संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार व जेएसआई स्कूल पचपेड़वा ,बलरामपुर के फाउंडर प्रबन्धक सग़ीर ए खाकसार को “ शिक्षक गरिमा सम्मान ” से नवाज़ा गया है। यह अवॉर्ड्स शिक्षकों के समर्पण, नैतिकता और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान के जरिए समाज में शिक्षकों के गौरव और उनके उत्तरदायित्वों को फिर से जागृत करना भी है।खाकसार फिलवक्त शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष जागृति स्पोर्टिंग क्लब,के सह संयोजक ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष व जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष हैं।इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था वीमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर के को ऑर्डिनेटर भी हैं।इसके पूर्व उन्हें जुबली पोस्ट मीडिया समूह द्वारा “श्रेष्ठ संवाददाता डिजीटल का पुरस्कार” , “चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेशनल अवार्ड्स” भारत रत्न डा. ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड्स प्रदान किया जा चुका है। ख़ाकसार को सम्मानित किये जाने पर डा डी पी सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा,राणा प्रताप सिंह, डॉ ग्यासुद्दीन खान, आकिब हबीब, मसूद आलम ,निजाम अहमद, शाहिद आलम, गुलाब चंद्र भारती(जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा) , अंगद प्रसाद प्रजापति(व्यस्थापक गायत्री मंदिर पचपेड़वा) खेमराज चौरसिया(सहयोगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ),हेमंत चौरसिया, आदि ने बधाई दी है।







