Home उत्तर प्रदेश थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त...

थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: मंगलवार को वादिया की दाखिला तहरीर बाबत नामित अभियुक्त कलीम पुत्र स्व0 अब्दुल मलिक निवासी खटीको का कुआँ थाना मण्डी जनपद सहारनपुर द्वारा वादिया की पुत्री के साथ छेडखानी करने के सम्बध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 402/2026 धारा 75(2) बीएनएस व 9m/9n/10 पोक्सो एक्ट के पंजीकृत किया गया ।दौराने विवेचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा परिवर्तन कर, धारा 75(2) बीएनएस व 5l/5M/5n पोक्सो एक्ट  की वृद्धि की गयी ।
पुलिस कार्यवाहीः अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में  मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त कलीम पुत्र स्व0 अब्दुल मलिक निवासी खटीको का कुआँ थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को खटीको का कुआँ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।