FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के सफल संचालन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अशोक सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों से जुड़े स्मारकों की स्वच्छता अभियान चलाकर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान चलाती है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक के रूप में जिला मंत्री सुनीता गुप्ता तथा सह संयोजक के रूप में कुलदीप भदौरिया, आदित्य त्रिवेदी एवं आशीष तिवारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
कार्यशाला में पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, मधुराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, विमलेश पांडेय, अरिमर्दन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, राधा साहू, गीता सिंह, आदित्य त्रिवेदी, आशीष तिवारी, रमनजीत सिंह, ज्योति प्रवीण, जसवंत गिहार, रामनारायण शुक्ला, प्रीति सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, सुमित द्विवेदी, गया पाल, कमलेश योगी, बलराम सिंह चौहान, रोहित तोमर, नितिन ओमर, अजय सिंह रिंकू लोहारी, प्रदीप गर्ग, विवेक सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, गनेशी साहू, बृजेश सिंह, सुधांशु पांडेय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।







