KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बाईपास के पास चालक की लापरवाही से तीन पहिया वाहन पलट गया जिसमे सवार दो महिलाएं घायल हो गई , सूचना पर पहुंची ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तीन पहिया वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर निवासी उदय सिंह पुत्र गोकुल प्रसाद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी मां बदामा देवी व भाभी सुनीता देवी एक अगस्त को मूरतगंज से तीन पहिया वाहन में सवार होकर घर लौट रही थी, इस दौरान तीन पहिया वाहन चालक नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था रास्ते में बाईपास के पास तीन पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे सवार मां बादामा देवी व भाभी सुनीता देवी घायल हो गई, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तीन पहिया वाहन को कस्टडी में लेकर उदय सिंह की शिकायत पर तीन पहिया वाहन चालक पप्पू पटेल निवासी त्रिलोकपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





