Home उत्तर प्रदेश दो पक्षों में मारपीट व धमकी, चौकीदार की तहरीर पर दो के...

दो पक्षों में मारपीट व धमकी, चौकीदार की तहरीर पर दो के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ में दो पक्ष आपस में मारपीट व गाली गलौच कर रहे थे सूचना पर पहुंचे चौकीदार ने समझाने बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, चौकीदार की शिकायत पर प्रथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ निवासी देवशरण पुत्र मेडीलाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव का चौकीदार है और सोमवार को दो पक्ष आपस में गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे, समझाने के बाद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए , चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने प्रथम पक्ष से बड़ेलाल व द्वितीय पक्ष से बेल पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।