Home उत्तर प्रदेश होटल संचालक पर मारपीट करने का आरोप

होटल संचालक पर मारपीट करने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के भडेहरी गांव के एक मजदूर ने होटल संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भडेहरी गांव के सनोज कुमार पुत्र राजाराम ने सोमवार को कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह कोखराज क्षेत्र के एक होटल में मजदूरी का काम करता है। रविवार की रात होटल संचालक गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडे व लोहे की राड से पीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान साथियों ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने होटल संचालक विवेक जयसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।