KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बीती रात कुछ असलहाधारी घर की छत में चढ़े थे, शोर शराबा के बाद असलहाधारी भाग खड़े हुए, सूचना पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी गुलाम मोहीनुद्दीन उर्फ मैसर पुत्र रुकूंनउद्दीन ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात अज्ञात असलहाधारी उसके छत पर चढ़े थे जिससे मोहल्ले में भय का माहौल है, पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







