BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख)) बिशुनपुर विश्राम में सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है।सीट व फर्श क्षतिग्रस्त है।टंकी अलग पड़ी हुई है।गंदगी से फर्श पटी हुई है।शौचालय उपयोग करने योग्य नहीं है।केवल सरकारी धन की बर्बादी है।ग्रामवासियों ने बताया कि शौचालय मरम्मत के नाम पर भुगतान हुआ है लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।साफ-सफाई के लिए केयर टेकर को भुगतान किया जा रहा है लेकिन सफाई नहीं होती है जिसके कारण शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश बिशुनपुर विश्राम में सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य,ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार में संलिप्त







