Home उत्तर प्रदेश अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास के पहले सोमवार पररूमंदिरों और घाटों...

अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास के पहले सोमवार पररूमंदिरों और घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया

BHADHAOI NEWS: श्रावण मास के पहले सोमवार को भदोही जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बड़े शिव मंदिर, गोपीगंज, सीतामढ़ी धाम (थाना कोइरौना) और सीतामढ़ी घाटध्गंगा घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, घाटों और यातायात व्यवस्था का गहनता से मुआयना किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन, सुगम एवं सुरक्षित दर्शन, यातायात संचालन, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन करने के लिए प्रेरित किया। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर जनपद के सभी प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद पुलिस ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और प्रभावी इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजन कर सकें।