Home उत्तर प्रदेश बोलबम के जयघोष के बीच कांवड़िया श्रद्धालुओं का बाबा घुइसरनाथ धाम में...

बोलबम के जयघोष के बीच कांवड़िया श्रद्धालुओं का बाबा घुइसरनाथ धाम में शुरू हुआ समागम

PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह के पहले सोमवार को लेकर रविवार से ही कांवड़िया श्रद्धालुओं का बाबा घुइसरनाथ धाम में जमावड़ा शुरू हो गया दिखा। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर जगह जगह स्थानीय प्रशासन को भी मुस्तैद देखा गया। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में जिले के मानिकपुर गंगा घाट से ज्यादातर कांवड़िया जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार की शाम बाबा धाम के मार्ग पर हर हर महादेव व बोल बम का जयघोष गूंज उठा दिखा। बाबा धाम में विभिन्न शेड़ों में श्रद्धालुओं को कांवड़ के साथ विश्राम करते हुए देखा गया। वहीं बाबा धाम में जगह जगह वैरीकेटिंग के जरिये पहले सोमवार को वाहनों के प्रवेश को रोकने को लेकर पुलिस भी मशक्कत में दिखी। मंदिर क्षेत्र मंे भी वैरीकेटिंग कर पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं के बारी बारी से दर्शनपूजन व जलाभिषेक की व्यवस्था को प्रशासन ने अंतिम रूप दिया है। सई नदी मंे नाव पर गोताखोर की तैनाती भी हुई है। ज्यादातर कांवड़िया श्रद्धालुओं को बाबा धाम में बने गंगा सागर में स्नान करते देखा गया। मंदिर के महंथ मयंक भालगिरि ने बताया कि श्रावण माह में गर्भगृह में रूद्राभिषेक को प्रतिबंधित किया गया है। मंदिर परिसर में रविवार को हवन पूजन तथा भजन संकीर्तन में भी शिवभक्त मगन दिखे। एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी ने धाम परिसर का भ्रमण कर प्रबंधों का अवलोकन किया।