Home उत्तर प्रदेश आचार्य सीताकांत की श्री शिव महापुराण कथा आज से, भण्डारा 10 को

आचार्य सीताकांत की श्री शिव महापुराण कथा आज से, भण्डारा 10 को

PRAYAGRAJ NEWS: आचार्य सीताकांत जी महराज की श्रीशिव महापुराण कथा रविवार दो अगस्त से 10 अगस्त तक मधुबन मंदिर दिल्ली – 92 में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन मधुबन मंदिर समिति नयी दिल्ली कर रहा है। 10 अगस्त को सुबह नौ बजे से हवन और दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रूद्राभिषेक का आयोजन सुबह आठ बजे से नौ बजे तक होगा। आचार्य सीताकांत जी महराज ने बताया कि 11 अगस्त को द्वादश ज्योर्तिंलिंग पार्थिव का पूजन शाम चार बजे से शाम साढे छह बजे तक किया जाएगा। श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन मधुबन मंदिर समिति दिल्ली-92 के संरक्षक कैलाश अग्रवाल, प्रबंधक प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर अरोडा, सलाहकार अनिकेत अरोडा, स्वागताध्यक्ष एनके गुप्ता है।


33