PRAYAGRAJ NEWS: नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चैकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगने के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चैकी प्रभारी को हटाने तथा विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, चैकी प्रभारी पर लखनऊ मार्ग स्थित रेस्टोरेंट में ग्राहकों के साथ मारपीट करने, एक बस संचालक के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा अन्य स्थानों पर भी हंगामा करने के आरोप लगाए गए हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने आधी रात हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। इन घटनाओं से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि चैकी प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र में भय और असंतोष का माहौल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई है और मामले में कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।







