PRAYAGRAJ NEWS: मीडिया क्लब प्रयागराज की संगठनात्मक बैठक में क्लब के विस्तार और विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। हर्ष नारायण सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने की, जबकि संचालन की रूपरेखा सह-सचिव संतोष शर्मा ने प्रस्तुत की। बैठक में सर्वसम्मति से इलाहाबाद एक्सप्रेस के संपादक अरुण सोनकर को क्लब का सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा टी.के. पांडेय को कोषाध्यक्ष, दिलीप जायसवाल को प्रकाशन मंत्री तथा अजय कुशवाहा को सह-प्रकाशन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अबुल कलाम राईन, असद कुरैशी, हिमांशु त्रिपाठी एवं श्यामू कुशवाहा को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने कहा कि नए पदाधिकारियों के सहयोग से मीडिया क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।







