PRATAPGARH NEWS: लालगंज के बाबा घुइसरनाथ धाम स्थित सई पुल से सई में समाए युवक का दूसरे दिन शनिवार को भी समाचार भेजे जाने तक पता नही चल सका। हालांकि सांगीपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू अभियान में जुटे दिखे। अमेठी के पूरे शिवपाल डेहरा विशेषरगंज थाना संग्रामपुर गांव निवासी पचीस वर्षीय रवि मौर्य शुक्रवार को दोपहर धाम स्थित सई पुल से छलांग लगा दिया था। उसने बाइक व मोबाइल फोन पुल पर ही छोड़ दिया था। परिजनों के मुताबिक नदी में कूदने से पूर्व उसने अपने भाई अभिषेक को व्हाट्सऐप पर आत्महत्या करने की सूचना भी दी थी। इधर युवक के परिजन अप्रिय घटना की आशंका में दूसरे दिन भी रोते बिलखते दिखे। इधर सई में लगातार जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू अभियान की गति भी धीमी है। वहीं सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि प्रयास जारी है, स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।







