PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मुख्यालय लालगंज पर शनिवार को सेवानिवृत्त प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज ने सेवानिवृत्त प्रबंधक मनोज को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संगठन अध्यक्ष धनंजय मिश्र व मंत्री अजय शुक्ला ने बैंककर्मियों की ओर से मनोज के उत्कृष्ट सेवा को प्रेरणास्पद बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक श्रवण कुमार तिवारी व संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन शुक्ल ने किया। इस मौके पर फील्ड मैनेजर अभय सिंह, डॉ0 वीरेश सिंह, मनोज गुप्ता, स्नेहा सिंह, प्रीती, संदीप, रितिका मिश्रा, आदि रहे।







