चंद मौर्य ने जाहिद बेग पर साधा निशाना
BHADHAOI NEWS: भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने भदोही विधायक जाहिद बेग पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मौर्य ने कहा कि विधायक विकास के नाम पर किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। इसी विफलता के कारण अब वे बेबुनियाद बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं। कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने बताया कि भदोही की जनता आज सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। विधायक इन मुद्दों के समाधान पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और देश में विकास एवं सुशासन के नए मानक स्थापित कर रही है। वहीं, विपक्ष के कुछ नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भदोही की जनता अब पूरी तरह जागरूक है और वह केवल बयान देने वालों तथा वास्तविक विकास कार्य करने वालों के बीच का अंतर भली-भांति समझती है। उन्होंने विधायक जाहिद बेग से अपील की कि वे अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान पर गंभीरता से कार्य करें। कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन देकर सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाएगी। मौर्य ने आगे आरोप लगाया कि विधायक ने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दिया और क्षेत्र के विकास की अनदेखी की। उन्होंने दावा किया कि विधायक विकास की बैठकों में कभी शामिल नहीं हुए, बल्कि अपने स्थान पर अपने पुत्र को भेजते थे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक ने पिछले सपा सरकार में बन रहे एक्सपो मार्ट के कार्य हेतु बनी उत्तर प्रदेश सरकार की समिति में किसी समाजवादी पार्टी के हिंदू नेता का नाम शामिल नहीं कराया।







