PRAYAGRAJ NEWS: सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की मुख्य शाखा राजापुर में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर वेटरन्स को सम्मानित किया । प्रारंभ में दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजा भूतपूर्व सैनिकों का तिलक लगाकर सम्मान और मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के बच्चे आंशिक, चंद्र, सोनू, ईशिता,अंश, अभिनय, दिव्यांती, मानसी,शालिनी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, कप्तान ए एस सिंहा, लेफ्टिनेंट नरोत्तम त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट उस्मानी, सूबेदार मेजर बीएन सिंह, सूबेदार जी सिंह, सूबेदार विनोद कुमार ने ओजस्वीपूर्ण भाषण से बच्चों को कारगिल दिवस के विषय में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक सुरेंद्र तिवारी ने सभी वेटरन्स को सम्मानित किया। हनुमानगंज शाखा के प्रधानाचार्य कप्तान श्यामनारायण दुबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रशासनिक अधिकारी गोपाल कृष्ण दुआ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







