PRAYAGRAJ NEWS: शंकरगढ़ नगर पंचायत को नया अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिलने से क्षेत्र के लोगो मे एक विकास की उम्मीद जगने से खुशी की लहर । उत्तर प्रदेश शासन ने राम जनक तिवारी को नगर पंचायत जैदपुर (बाराबंकी) से स्थानांतरित कर शंकरगढ़ में नियुक्त किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।उल्लेखनीय है कि शंकरगढ़ में अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त था, जिसके बाद कुछ समय पहले ईओ रश्मि सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब शासन ने इस पद पर नियमित तैनाती करते हुए राम जनक तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है।नगर विकास अनुभाग द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राम जनक तिवारी बिना किसी विलंब के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि कार्यभार ग्रहण में अनावश्यक देरी को अनुशासनहीनता माना जाएगा, और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत कार्रवाई की जाएगी।नगर पंचायत शंकरगढ़ में पिछले कुछ समय से पेयजल, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण सहित कई नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे चर्चा में रहे हैं। ऐसे में नए अधिशासीअधिकारी की यह तैनाती नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नए ईओ के कार्यभार संभालने के बाद लंबित विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगर पंचायत की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।







