Home उत्तर प्रदेश खेल बच्चों को आगे बढ़ने और अनुशासन में रहने की देते हैं...

खेल बच्चों को आगे बढ़ने और अनुशासन में रहने की देते हैं प्रेरणा:ओमप्रकाश केसरी

प्राथमिक विद्यालय कुकरहटा में संपन्न हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोराव के प्राथमिक विद्यालय कुकुर हटा में शुक्रवार को सुबह 8रू00 बजे से लेकर दोपहर 1रू00 बजे तक संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में कबड्डी को-को दौड़ ऊंची कूद और लंबी कूद जैसे खेल आयोजित किए गए जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभा किया खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कोराव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी सम्मिलित होकर, हरी झंडी दिखाकर खेल स्पर्धाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनमें टीम भावना, अनुशासन और आगे बढ़ने का हौसला भी पैदा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इस छिपी हुई प्रतिभा को मैदान पर देखकर मन अत्यंत हर्षित है। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान (कुकरहटा) ज्योति प्रकाश सिंह श्बाबा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृष्ण केशरी, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुमित कुमार पाण्डेय, शिक्षकगणों में हरीशंकर सिंह, कृष्ण शंकर पाण्डेय, संतोष कुमार कौल, रामकृष्ण मिश्र, अजय सिंह, पुष्पराज सिंह व अन्य विद्यालयों के शिक्षक गण एवं भारी संख्या में ऊर्जावान बच्चे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आप सब खेल भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें।