PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा जी के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान(01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, डॉ नेम चंद्र,विजय कुमार गुप्ता,अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया. इसी प्रकार एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में,भद्रेश्वर इंटर कालेज डेरवा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य विश्वनाथ सिंह के निर्देशन में, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, प्रधानाचार्य अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में, राजकीय उमावि बेधन गोपालपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, एसजीएसपी इंटर कालेज कंधई मधुपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जीपी पाण्डेय के निर्देशन में, आर पी इंटर कालेज तरदहा पट्टी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।








