PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता मां ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती मंगलवार की रात करीब तीन बजे कटेहटी सांगीपुर गांव निवासी सूरज वर्मा पुत्र रामदेव वर्मा उसकी सोलह वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। खोजबीन के दौरान इसकी जानकारी होने पर पूछतांछ को लेकर किशोरी की मां आरोपी के घर पहुंची तो वहां उसे धमकी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी सूरज वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







